Move to Jagran APP

बलियापुर की तीन लड़कियां स्टेट क्रिकेट कैंप में चयनित

बलियापुर : मंगलवार से जमशेदपुर में अंडर 19 राज्य महिला क्रिकेट टीम के लिये लगने वाले फाइनल कैंप में

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 06:52 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 06:52 PM (IST)
बलियापुर की तीन लड़कियां स्टेट क्रिकेट कैंप में चयनित

बलियापुर : मंगलवार से जमशेदपुर में अंडर 19 राज्य महिला क्रिकेट टीम के लिये लगने वाले फाइनल कैंप में बलियापुर के स्व. पीएल ग्रोवर कैंप की तीन लड़कियों का चयन हुआ है। इनके नाम रोमा महतो, दुर्गा मुर्मू व सुनीता मुर्मू हैं। सोमवार को तीनों लड़कियां बलियापुर से जमशेदपुर गईं। उनके साथ गये कोच श्रीराम दुबे ने बताया कि लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रहीं हैं। उनका राज्य टीम में चयन का पूरा भरोसा है। इन लड़कियों ने बलियापुर व पीएल ग्रोवर कैंप का नाम रोशन किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.