संध्या व अरुण बने क्रास कंट्री रेस विजेता
जासं, धनबाद : जेआरडी टाटा की 111 जयंती पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन ने अंडर 16 आयु वर्ग के लड़के ल
जासं, धनबाद : जेआरडी टाटा की 111 जयंती पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन ने अंडर 16 आयु वर्ग के लड़के लड़कियों का क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया। लड़कों के लिए 5 किमी और लड़कियों के लिए 3 किमी का क्रास कंट्री रेस कराया गया। रेस में 250 से अधिक लड़के लड़कियों ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम सुबह 6.45 बजे एचआर व आईआर चीफ देबाशीष बनर्जी, प्रशासनिक हेड बाल्मिकी कुमार और अन्य अधिकारियों ने जेआरडी टाटा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। फिर एचआर व आईआर चीफ देवाशीष बनर्जी ने झंडा दिखाकर क्रास कंट्री रेस को विदा किया। लड़कों में अरुण कुमार पहले स्थान रहे। राहुल कुमार दूसरे, संदीप कुमार दत्ता तीसरे, दिनेश कुमार चौथे, मो. रेहान फिरदौस पांचवें व विशाल कुमार महतो छठे स्थान पर रहे। लड़कियों में संध्या कुमार पहले स्थान पर रही। पूनम कुमारी दूसरे, पल्लवी कुमारी तीसरे, खुशबू कुमारी चौथे, मिताली दत्ता पांचवें और अंजली चौधरी छठे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक हेड बाल्मिकी कुमार ने लड़के लड़कियों को पुरस्कार दिया। मौके पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट इंचार्ज बाल शंकर झा, मैनेजर सिक्यूरिटी मनोज कुमार सिंह, सोनू मुखर्जी, अनिल कुमार, एसएन सिंह, बापी घोष और फिडर सेंटर के सभी कोच मौजूद थे।