केंद्रीय विद्यालय-1 बोकारो ओवरऑल विजेता
जागरण संवाददाता, धनबाद : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंगलवार विनोद नगर स्थित केंद्रीय विद्या
जागरण संवाददाता, धनबाद : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मंगलवार विनोद नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। दो दिनों तक यहां वाद-विवाद, क्विज एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय विद्यालय रामगढ़, केवी-2 सरायढेला, केवी-1 व केवी-3 बोकारो, केवी मैथन, केवी गोड्डा, केवी साहेबगंज, केवी सिंघारसी समेत दस स्कूल के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें केंद्रीय विद्यालय-1 बोकारो ओवरऑल विजेता बना। सभी विजेताओं को प्राचार्य रंजन किशोर ने पुरस्कृत किया। मौके पर शशिबाला, कामना पांडेय आदि मौजूद थीं।
----------------
प्रतियोगिता का परिणाम
¨हदी वाद-विवाद : पक्ष में केवी-3 बोकारो प्रथम, केवी-1 बोकारो द्वितीय एवं केवी सिंघारसी तृतीय और विपक्ष में केवी जामताड़ा प्रथम, केवी साहेबगंज द्वितीय एवं केवी गोमोह तृतीय।
अंग्रेजी वाद-विवाद : पक्ष में दिशा राय केवी गोमोह प्रथम, ऋषभ विश्वास केवी रामगढ़ द्वितीय एवं आदित्य शांडिल्य केवी-1 बोकारो तृतीय और विपक्ष में प्रीति केवी-1 बोकारो प्रथम, कुमार सेतु केवी सिंघारसी द्वितीय एवं कुमार सुंदरम केवी जामताड़ा तृतीय।
नाटक : केवी-1 बोकारो प्रथम, केवी जामताड़ा द्वितीय एवं केवी गोमोह तृतीय।
ग्रुप सांग : केवी-1 बोकारो प्रथम, केवी साहेबगंज द्वितीय एवं केवी गोमो तृतीय।
नृत्य : केवी-1 बोकारो प्रथम, केवी रामगढ़ द्वितीय एवं केवी जामताड़ा तृतीय।
क्विज : केवी-1 बोकारो प्रथम, केवी-3 बोकारो द्वितीय एवं केवी मधुपुर तृतीय।
प्रदर्शनी : प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थान पर केवी-3 बोकारो।