घर में घुसे नाग सांप को पकड़ा
जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर के विनोद नगर मोहल्ले में बुधवार रात एक मकान में घुसे नाग सांप को गुरुवा
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 09:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर के विनोद नगर मोहल्ले में बुधवार रात एक मकान में घुसे नाग सांप को गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा जा सका। नाग सांप मोहल्ले के किनारे स्थित मकान के अंदर रसोई घर में जा घुसा था। किसी तरह घरवालों ने हिम्मत दिखाते हुए रसोई घर के दरवाजे को बंद कर दिया। इस कारण नाग कहीं और नहीं जा पाया। सुबह इसकी जानकारी झरिया के स्नैक सेवर मंतोष स्वर्णकार को दी गई। मंतोष मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद नाग को पकड़ लिया। नाग किचन के अंदर पानी के पाइप में घुस गया था। बाद में मंतोष ने नाग को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ऐसी स्थिति में सांप पकड़ने के लिए मंतोष से मोबाइल नंबर 08271971043 और 08873338744 पर संपर्क कर सकत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें