जामाडोबा में वज्रपात से एक की मौत
जामाडोबा : जामाडोबा के रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश राउत गुरुवार की शाम हुई बारिश के दौरान हुए वज्रपा
जामाडोबा : जामाडोबा के रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश राउत गुरुवार की शाम हुई बारिश के दौरान हुए वज्रपात में गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तत्काल जामाडोबा अस्पताल ले जाया गया। पर उनकी जान नहीं बची। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुकेश डिगवाडीह से अपने आवास जा रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान जब वे जामाडोबा में मैदान के समीप से गुजर रहे थे तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में वे आ गये। गम्भीर रूप से जख्मी हो गये मुकेश को स्थानीय लोग तत्काल जामाडोबा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की पत्नी नीतू व दो पुत्र रोहित व मोहित का रो रोकर बेहाल हैं। युवा कांगेस नेता प्रमोद यादव ने आपदा प्रबंधन से पांच लाख रुपए मुआवजा की मांग किया। जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल में ही रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। इस घटना से मुकेश का पूरा परिवार सदमे में है।