स्ट्रांग रूम में ईवीएम सील, सुरक्षा में जैप के जवान
जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम का पालीटेक्निक धनबाद में सुरक्षित भंडारण
जागरण संवाददाता, धनबाद : नगर निगम चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम का पालीटेक्निक धनबाद में सुरक्षित भंडारण कर दिया गया है। बुधवार को प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति स्ट्रांग रूम सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को पालीटेक्निक परिसर की बेरीकेडिंग कर जैप के सशस्त्र बल को तैनात किया गया है।
मंगलवार को धनबाद नगर निगम के 919 मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद इस्तेमाल की गई ईवीएम को पीठासीन पदाधिकारियों ने बुधवार तकड़े तक स्ट्रांग रूम में जमा कराया। 4.30 बजे स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कराने का काम संपन्न हुआ। उपायुक्त कृपानंद झा खुद 4.30 बजे तक पालीटेक्निक परसिर में कैंप किये हुए थे।
----
हंगामा-दर-हंगामा
मंगलवार की रात पालीटेक्निक से रिजर्व ईवीएम निकालने जाने के कारण हंगामा हुआ था। हालांकि उपायुक्त द्वारा समझाने के बाद हंगामा करने वाले शांत हो गये थे। बुधवार को भी दोपहर हंगामा हुआ। पालीटेक्निक से ईवीएम का बक्सा निकालने जाने के बाद कुछ लोगों ने ईवीएम बदले जाने का आरोप लगा हंगामा किया। हंगामा करने वालों को बताया गया कि जो ईवीएम हटाये जा रहे हैं मतदान में इस्तेमाल नहीं हुआ है। रिजर्व ईवीएम है। समझाने के बाद हंगामा करने वाले शांत हुए।
===
29 को होगी मतगणना
नगर निगम चुनाव की मतगणना 29 मई को होगी। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त कृपानंद झा ने बताया कि मेयर की मतगणना 21 चक्र में पूरी होगी। जबकि प्रत्येक एक वार्ड की गणना 1 से 3 चक्र में पूरी होगी।