पाताल में नहीं, ऊपर आये तो उड़े होश
तिसरा : रविवार को एक बार फिर झरिया कोयलांचल में भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि खदानों में
तिसरा : रविवार को एक बार फिर झरिया कोयलांचल में भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि खदानों में रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी होने के कारण कुछ कामगार ही काम पर गये थे। इनका कहना था कि रविवार का झटका अत्यंत कमजोर था इसलिये खदान के अंदर तो पता नहीं चला। पर, शाम को जब ड्यूटी खत्म कर बाहर आये और रविवार को भी भूकंप का झटका कोयलांचल में महसूस किये जाने की जानकारी मिली तो हमारा कलेजा मुंह को आ गया। प्रभु का नाम लिया कि सकुशल निकल आये।
बेरा की 21 नंबर खदान में काम करने वाले मैकेनिकल फोरमैन सीबी ¨सह ने बताया कि रविवार को कुछ पता नहीं चला। हालांकि शनिवार को आये झटके से खदान के अंदर की मशीन हिल गईं थी। ड्रेसर हेमंत मांझी ने बताया कि ड्री¨लग का काम कर रहे थे। शनिवार की घटना से सहमे थे। हालांकि अंदर रविवार को कुछ पता नहीं चला। खदान के ऊपर जब आये तो पता चला। तब जान ही सूख गई। सीधे अपने घर गये और घरवालों को सकुशल होने की बात कही। इलेक्ट्रीशियन गुरुचरण महतो ने बताया कि खदान के अंदर हल्का सा झटका महसूस हुआ। पर, सोचा कि शायद वहम है। पर ऊपर आने पर हकीकत का पता चलते ही होश फाख्ता हो गये। जीरो सीम में गये सूर्यदेव गणक ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी में गये थे। हमें भी बाहर आने पर ही पता चला।