बिजली-पानी के लिए बंगाली कोठी पर प्रदर्शन
तिसरा : ट्रासंफार्मर जलने के कारण बंगाली कोठी के लोग एक महीने से अंधेरे में रह रहे हैं। गोलकडीह खदान
तिसरा : ट्रासंफार्मर जलने के कारण बंगाली कोठी के लोग एक महीने से अंधेरे में रह रहे हैं। गोलकडीह खदान प्रबंधन के खिलाफ शनिवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विस्थापित विकास मोर्चा के नेतृत्व में बंगाली कोठी पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
लोग कहते हैं कि पांच साल पहले गोलकडीह परियोजना के विस्तार के समय हमें यहां बसाया गया था। उस समय प्रबंधन ने जरूरी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था। यहां एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है। लोग अंधेरे में रह रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। यहां पानी की समस्या भी है। दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। तीनों चापाकल खराब पड़े हैं। कई बार लोगों ने अपनी जेब से उनकी मरम्मत करायी, परंतु अधिक दिन नहीं चला। इस बाबत प्रशासन को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों ने पाइप लाइन से पिट वाटर आपूर्ति की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली पानी की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर रामप्रवेश निषाद, राजेश निषाद, अशोक साव, रामबालक ¨सह, गणेश रवानी, मुकेश रवानी, विजय बर्णवाल, कृष्णलाल बर्णवाल, विजय वर्णवाल, अशोक सौरभ, कुसुम देवी, ज्योति देवी, मालती देवी, द्रोपदी देवी, अशोक, सौरभ आदि थे।
....
ट्रांसफार्मर वर्कशाप भेजा गया है। एक हफ्ते के अंदर उसकी मरम्मत हो जाएगी। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विनय कुमार, विद्युत अभियंता गोलकडीह परियोजना