अभाविप का प्रातीय अभ्यास वर्ग दुमका में
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई की बैठक शुक्रवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्
दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई की बैठक शुक्रवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर झारखंड, बिहार व पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय सगठन मंत्री गोपाल शर्मा उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए गोपाल ने कहा कि 8 से 11 जून तक दुमका में झारखंड प्रात का प्रदेश अभ्यास वर्ग होगा। इस प्रदेश अभ्यास वर्ग में पूरे राज्य से विद्यार्थी परिषद के दायित्व कार्यकर्ता हिस्सा लेगें। इस अभ्यास वर्ग में करीब 300 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो देशहित में काम करता है। उन्होंनें विद्यार्थी परिषद के इतिहास, शिक्षा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रदेश सह मंत्री गुंजन मराडी, संजीव कुमार, प्रदीप मुर्मू, अभिषेक सोनू, मिथुन आदि उपस्थित थे।