री एडमिशन के खिलाफ झरिया प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
जासं, झरिया : अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक व अग्रगामी महिला समिति के तत्वावधान में लोगों ने जन समस्या
जासं, झरिया : अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लाक व अग्रगामी महिला समिति के तत्वावधान में लोगों ने जन समस्याओं व निजी स्कूल प्रबंधन से री एडमिशन फी वापस करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में विक्षोभ प्रदर्शन किया। इसके पूर्व लोग हरि मंदिर आमलापाड़ा से रैली निकाली। शहर का भ्रमण कर रैली प्रखंड कार्यालय पहुंची। प्रदर्शन के दौरान सभा में बोलते हुए फाब्ला के जिला अध्यक्ष मोफिज साहिल ने कहा कि झरिया के लोग जन समस्याओं से परेशान हैं। प्रखंड व अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी चरम पर है। आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों को परेशानी हो रही है। विकलांग पेंशन प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रही है। सरकारी अधिकारी सब जानकर अंजान बने हैं। निजी स्कूलों में री एडमिशन व विद्यालय विकास शुल्क के रूप में अभिभावकों से मोटी राशि वसूली जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेश की भी परवाह नहीं की जा रही है। जिला प्रशासन निजी स्कूलों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रहे हैं। अभिभावक निजी स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं। गरीबों को राशन कार्ड नहीं मिल रहा है। कई साल से बनियाहीर का स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। मांगें पूरी नहीं हुई तो 22 जून को डीसी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन को बाध्य होंगे। मनौवर आलम, सुनील बर्मन, फातमा खातून, करूणा सेन, अर्जुन राम, शंभू शरण प्रसाद, राजकुमार साव, दीपक साव, सुशीला वर्मा, रेणू देवी, पुष्पा देवी, पार्वती पांडेय, शकुना, शकीला, नीम लाल, शहनाज, बबिता, सोनी, मीना, निर्मला बदरुद्दीन, जाहिद, रूखशाना, परवीन, सन्नू थे।