माफिया की बात पर न चलें आउटसोर्सिग कंपनियां : ढुलू
संवाद सहयोगी, तिसरा, झरिया : रविवार को बकरीहाट में एटक के मिलन समारोह में श्रमिक नेता जेएन सिंह ध
संवाद सहयोगी, तिसरा, झरिया :
रविवार को बकरीहाट में एटक के मिलन समारोह में श्रमिक नेता जेएन सिंह धर्मपुरी ने समर्थकों के साथ दि झाकोमयू छोड़ एटक का दामन थाम लिया। इस दौरान विधायक सह एटक नेता ढुलू महतो भी मौजूद थे। ढुलू ने कहा कि आउटसोर्सिग कंपनियां माफिया ताकतों की बातों पर चल मजदूरों का उत्पीड़न न करें। मजदूर हितों की सुरक्षा के लिये हम हर आंदोलन को तैयार हैं।
कहा कि झरिया के राजा तालाब के सौंदर्यीकरण का हर प्रयास होगा। सात दिन में सौंदर्यीकरण के मामले में उपायुक्त से मिलेंगे। काम शुरू न हुआ तो आंदोलन की राह पर जायेंगे। तालाब के नाम पर कोई बंदरबांट नहीं चलने देंगे। जेएन सिंह धर्मपुरी को श्रमिकों का सच्चा हितैषी बताया। कहा मजदूर हमारे साथ हैं इसका नजारा सात नवंबर 2013 के आंदोलन में हमने दिखा दिया था। अन्य वक्ताओं ने आरएसपी कॉलेज को झरिया ही नहीं बल्कि झारखंड की धरोहर बता कहा कि इसकी सुरक्षा को हर लड़ाई लड़ेंगे। जेएन सिंह धर्मपुरी ने कहा कि हम तो जेबीसीसीआइ के सदस्य रहे हैं। हमने कभी मजदूर हितों के साथ समझौता नहीं किया पर जेबीसीसीआई में बैठने वाले कई नेता तो प्रबंधन की दलाली करते हैं। यहां बड़ी संख्या में धर्मपुरी समर्थक जुटे। उन्होंने कहा कि चांदमारी से लेकर चासनाला तक एटक की ताकत का सभी लोहा मानेंगे। इससे पहले ढुलू का 52 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया। कतरास मोड़ पर मोटरसाइकिल जुलूस के साथ ढुलू बकरीहाट पहुंचे। अध्यक्ष रतिलाल निषाद संचालन रुद्र प्रताप सिंह ने किया। धर्मजीत सिंह, भुटका यादव, पार्षद अनूप साव, महानंद बिंद, अवधेश यादव, अशोक चौबे, अशोक पांडेय, रविकांत पासवान, विजय वर्मा, शंकर चौहान, मनीष, प्रेमचंद, विकास, पिंटू थे।