प्रबंधन के ठोस आश्वासन पर टली हड़ताल : ददई
जासं, धनबाद : इंटक अध्यक्ष सह पूर्व विधायक चन्द्रशेखर उर्फ ददई दुबे ने दावा किया कि कोल इंडिया में ह
जासं, धनबाद : इंटक अध्यक्ष सह पूर्व विधायक चन्द्रशेखर उर्फ ददई दुबे ने दावा किया कि कोल इंडिया में हड़ताल के नोटिस से केन्द्र सरकार तक हिल गयी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली में कोल इंडिया प्रबंधन के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, इंडियन नेशनल वर्कर्स फेडरेशन एवं इंटक की संयुक्त बैठक हुई जिसमें प्रबंधन के ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। वह गुरुवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मालूम हो कि संघ ने 83 सूत्री मांगों को लेकर 30 मार्च को हड़ताल का नोटिस दिया था। दुबे ने कहा कि संघ की मांगों में सेवानिवृत्ति उम्र 65 साल करना, आउट सोर्सिग से कोयला उत्पादन बंद करना, अंतिम वेतन जितना पेंशन भुगतान, ठेका मजदूरों का स्थायीकरण, आरआर पॉलिसी में सुधार, फीमेल वीआरएस की उम्रसीमा को 58 वर्ष करना, ग्रेच्यूटी सिलिंग को 15 लाख करना आदि शामिल हैं। कोल इंडिया चेयरमैन ने कहा कि संघ की मांगों पर सदाशयता से विचार किया जाएगा। दुबे ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए पहले भी लड़ते रहे हैं ओर आगे भी लड़ते रहेंगे। मौके पर डा. आरएन चौबे, एनजी अरुण, सुरेन्द्र पांडेय, कालीचरण यादव, विकास सिंह, जेपी सिंह, आदित्य नारायण मिश्र आदि थे।