कुइयां खदान के मजदूरों ने काम बंद कर किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, तिसरा, झरिया : कुइयां कोलियरी की जीरो सीम खदान के मजदूरों ने बुधवार को काम बंद कर प्र
संवाद सहयोगी, तिसरा, झरिया : कुइयां कोलियरी की जीरो सीम खदान के मजदूरों ने बुधवार को काम बंद कर प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप था कि प्रबंधक एनसी घोष मनमानी करते हैं। एक दिन भी यदि कोई अनुपस्थित हो गया तो प्रबंधन की अनुमति के बिना वह हाजिरी नहीं बना सकता। यह ठीक नहीं है।
श्रमिक नेता देवरंजन दास ने कहा कि प्रबंधक एनसी घोष हाजिरी के मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं। जबकि पूर्व में ऐसा नहीं था। मजदूर एक दो दिन की अनुपस्थित से लौटने पर हाजिरी बना सकता था। बाद में वह अनुपस्थिति का कारण बताता था। मामले की जानकारी पाकर प्रबंधक एनसी घोष पहुंचे। श्रमिक नेताओं को आश्वस्त किया कि बातचीत कर इस समस्या का निदान करेंगे। तब श्रमिक काम पर लौटे। प्रबंधक ने बताया कि हम नियमानुसार काम कर रहे हैं। बेवजह हंगामा किया गया। वार्ता में निताई चंद माजी, सुभाष महतो, उमाशंकर वर्मा, कैलाश सिंह, प्रमोद यादव, एस आलम आदि थे।