जीतपुर में याद किये गये शहीद चंद्रशेखर आजाद
संवाद सहयोगी, जामाडोबा, झरिया : देश की आजादी में अहम भूमिका निभाकर अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले स्वत
संवाद सहयोगी, जामाडोबा, झरिया : देश की आजादी में अहम भूमिका निभाकर अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की याद में पुण्य तिथि पर वीरता दिवस शुक्रवार को जीतपुर तिवारी बस्ती चौक पर मना। पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी व संजय पांडेय ने कहा कि हर गांव का बच्चा चंद्रशेखर आजाद बने। तभी देश व समाज का विकास होगा। निगम से गांव को हटाने में बाधक बने मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद का हर स्तर पर विरोध करने व झरिया बचाने का आह्वान लोगों से किया। देश व समाज को चंद्रशेखर आजाद जैसे सपूतों की जरुरत है। लोगों ने शहीद चंद्रशेखर के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आनंद बेसरा, बापी चक्रवर्ती, दशरथ तिवारी, भीम महतो, पूनम देवी, जगन्नाथ तिवारी, संजय महतो थे।