फांसी लगाकर की आत्महत्या
संवाद सहयोगी, धनसार, झरिया : अनुग्रह नगर में शुक्रवार की रात आर्थिक तंगी से परेशान 40 वर्षीय लक्ष्मी
संवाद सहयोगी, धनसार, झरिया : अनुग्रह नगर में शुक्रवार की रात आर्थिक तंगी से परेशान 40 वर्षीय लक्ष्मी साव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धनसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मरने वाले की पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। पिता राजू साव ने बताया कि लक्ष्मी अपने गांव नवादा में रहता था। एक माह पूर्व अनुग्रह नगर हमारे पास मिलने आया था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह नहीं उठा तो पिता ने आवाज लगायी। जब वह नहीं जागा तो किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला। अंदर देखा कि पुत्र छत की बल्ली से रस्सी के सहारे लटका है। धनसार पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पिता का कहना है कि लक्ष्मी पर काफी कर्ज था। इस कारण वह परेशान था। पुलिस छानबीन कर रही है।