जरूरतमंदों बच्चों को कर्तव्य दिखाएगा 'प्रकाश'
जासं, धनबाद : इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के छात्रों की संस्था कर्तव्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने की अ
जासं, धनबाद : इंडियन स्कूल ऑफ माइंस के छात्रों की संस्था कर्तव्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने की अलख जा रहा है। शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों को दक्ष करने के लिए संस्था लगातार पांच वर्षो से 'प्रकाश' कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है। एक फरवरी को भी प्रकाश-2015 का आयोजन किया जाना है। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी, पोस्टर बनाओ के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। विज्ञान प्रदर्शनी-पोस्टर बनाओ में जहां जिले के 36 सीबीएसई-आइसीएसई एवं सरकारी स्कूल हिस्सा लेंगे वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्तव्य के पांच केंद्रों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। कर्तव्य के सदस्य शुभम मिश्रा ने बताया आइएसएम के पेनमेन सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा। यहां बता दें कि कर्तव्य के लाहबनी, धैया मध्य विद्यालय, मंडल बस्ती दुर्गा मंदिर, बरमसिया एवं कोरंगा बस्ती में 350 से अधिक जरूरतमंद बच्चे निश्शुल्क शिक्षा अर्जित कर रहे हैं।