एफडीआइ सरकार की साजिश: अंसारी
संवाद सहयोगी, धनसार, धनबाद : एलआइसी में एफडीआइ सरकार की सोची समझी साजिश है। सरकार को पहले वर्ष 06 मे
संवाद सहयोगी, धनसार, धनबाद : एलआइसी में एफडीआइ सरकार की सोची समझी साजिश है। सरकार को पहले वर्ष 06 में 26 प्रतिशत एफडीआइ लाने पर हुए विकास का ब्योरा देना चाहिए। एफडीआइ से जनता को कितना विकास हुआ है इसकी जानकारी किसी को नहीं हैै। यह बात एलआइसी हजारीबाग मंडल अध्यक्ष एस अंसारी ने शनिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा दो के अभिकर्ता संघ की ओर से आयोजित आमसभा में कही। यह आमसभा जैन मिलन जोड़ाफाटक में हुई।
इस शाखा के 50 वें वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबली समारोह मना। पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। हजारीबाग मंडल सचिव नयन कुमार कमल ने कहा कि बीमा विधेयक से ग्राहक एवं अभिकर्ताओं को कई परेशानी होंगी। अभिकर्ताओं अभिकर्ताओं को बेहतर सुविधा मिले। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर कोई भी बीमा कंपनी पांच प्रतिशत से अधिक मृत्यु दावा खारिज करती है तो उसका लाइसेंस रद कर देना चाहिए। मंच संचालन अनिल कुमार नोनिया ने किया। प्रशांत कुमार दुबे, विष्णु कांत ठाकुर,अखिलेश्वर कुमार, शाखा प्रबंधक बैजनाथ राय,अवनि कांत दुबे, विनोद दुबे,पीके कर्ण,मनोज कुमार आदि थे।