Move to Jagran APP

मन्नान के खिलाफ राजेन्द्र गुट सड़क पर उतरा

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक की हार के बाद प्रदेश

By Edited By: Published: Sat, 27 Dec 2014 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 08:39 PM (IST)
मन्नान के खिलाफ राजेन्द्र गुट सड़क पर उतरा

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं विधायक दल के नेता राजेन्द्र प्रसाद सिंह के खिलाफ लगाए गए भितरघात के आरोपों को ले कांग्रेस में महाभारत छिड़ गया है। राजेन्द्र सिंह के समर्थक एवं जिला कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के संयोजक वैभव सिन्हा एवं जिला कांग्रेस के महासचिव मनोज सिंह के नेतृत्व में मन्नान मल्लिक के खिलाफ शहर में जुलूस निकाला गया एवं रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन किया गया। हालांकि इस मौके पर अपने संबोधन में वैभव सिन्हा मन्नान पर हमला करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि वे लोग

loksabha election banner

मन्नान के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन मन्नान ठेकेदारों से घिरे हुए हैं जो उनका एवं कांग्रेस का नुकसान कर रहे हैं। वैसे ठेकेदार नेताओं का पुतला दहन किया गया है। उनके खिलाफ लगाए गए भितरघात के आरोपों को यदि साबित कर दें तो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। विदित हो कि मन्नान की हार को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में आरोप लगाया गया था कि राजेन्द्र सिंह एवं सुखदेव भगत के इशारे पर जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, वैभव सिन्हा, मनोज सिंह आदि ने भितरघात किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.