किसी प्रतिद्वन्द्वी को हल्के में न लें : रवीन्द्र
जासं, धनबाद : गिरिडीह के भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडेय ने कहा कि सूबे में तीन चार सीट छोड़कर शेष सीटों
जासं, धनबाद : गिरिडीह के भाजपा सांसद रवीन्द्र पांडेय ने कहा कि सूबे में तीन चार सीट छोड़कर शेष सीटों पर कांटे का मुकाबला है। हमें गंभीरता से चुनाव लड़ना होगा। किसी प्रतिद्वन्द्वी को हल्के में लेना ठीक नहीं है।
वह बुधवार को यहां दैनिक जागरण से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सुविचारित रणनीति के तहत काम कर रही है। भाजपा सूबे में इस बार बहुमत की सरकार बनाएगी। यहां राज सिन्हा भारी मतों से विजयी होंगे। कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुला कर एकजुटता का परिचय देना होगा। सूबे के सांसदों को अपने क्षेत्र में रहने का फरमान जारी किया गया है। पूरे देश में भाजपा की लहर है। कांग्रेस व क्षेत्रीय दलों का सफाया हो जाएगा। मोदी के आगे किसी की नहीं चलेगी। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि रामप्रसाद महतो, पीयूष तिवारी, डा. मनीष सिंह आदि मौजूद थे।