छोटे परिवार से ही देश का विकास
संस, भौंरा, झरिया : बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधक है। परिवार में अधिक बच्चों से अर्थतंत्र गड़
संस, भौंरा, झरिया : बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बाधक है। परिवार में अधिक बच्चों से अर्थतंत्र गड़बड़ाता है। बच्चों की शिक्षा प्रभावित होता है। स्वास्थ्य पर भी असर होता है। महिलाएं न तो अपने और न ही बच्चे के स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान दे पातीं हैं। देश व समाज के विकास में छोटा परिवार जरूरी है।
ईजे एरिया नारी शक्ति समिति की अध्यक्ष आरती वोरा ने बुधवार को केंद्रीय अस्पताल भौंरा में परिवार नियोजन शिविर के उद्घाटन पर यह कहा। 11 महिलाओं का परिवार नियोजन किया गया। डॉ. डीके मांजी, डॉ. गायत्री सिंह, डॉ. कुजूर, डॉ. एके दुबे, डॉ. यूएन तिवारी, डॉ. प्रभात गुप्ता, डॉ. डीबी सिंह, डॉ. वीरेंद्र शेखर, डॉ. अनिता राय ने शिविर में योगदान दिया। महिलाओं को फल व दिए गए। समिति की रेखा प्रसाद, नंदा झा, संगीता दुबे, तुलिका सिंह, शिखा गोराई, रीता बैठा, रीता प्रसाद, निवेदिता कुमारी थीं।