रसोई गैस का संकट, सड़क पर उतरे लोग
जासं, धनबाद : रसोई गैस के संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने
जासं, धनबाद : रसोई गैस के संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने खाली सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर दिया। वाहनों की आवाजाही ठप होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। भारी मशक्कत के बाद लोग सड़क से हटे।
बताते चलें कि सीएमआरआइ स्थित भारत पेट्रोलियम की प्राइम गैस एजेंसी के उपभोक्ता महीने भर से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। वहां मौजूद उपभोक्ता राजेश मंडल, विजय सिंह, विकास कुमार, एके श्रीवास्तव, अशोक कुमार आदि ने कहा कि दस अक्टूबर को ही बुकिंग करायी थी, पर एजेंसी गैस नहीं दे रही है। हम क्या करें व कहां जाएं। कंपनी से नहीं मिल रही गैस : प्राइम गैस एजेंसी के प्रबंधक उत्तम कुमार ने कहा कि एजेंसी गैस की आपूर्ति के लिए अग्रिम का भुगतान कर चुकी है। इसके बावजूद कंपनी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं कर रही है तो एजेंसी क्या कर सकती है। रसोई गैस की किल्लत को लेकर एडीएम सप्लाई को भी पत्र लिखा गया है। लोग एजेंसी की परेशानी को समझने के लिए तैयार ही नहीं हैं।
--------
वर्जन
हुदहुद तूफान को लेकर रसोई गैस की किल्लत हो गयी है। इसकी आपूर्ति अरब देशों से होती है। तूफान के कारण जहाज समय पर नहीं पहुंचा, इसलिए गैस का संकट हो गया। गैस की आपूर्ति धीरे धीरे सुचारू की जा रही है।
- विनोद विश्वकर्मा
सेल्स अधिकारी, भारत पेट्रोलियम