वार्ता के बाद ठेका मजदूरों की हड़ताल स्थगित
संवाद सहयोगी, सिंदरी : एसीसी विस्तारीकरण प्रोजेक्ट में इंटक से संबद्ध सीमेंट फैक्ट्री वर्क्स यूनियन
संवाद सहयोगी, सिंदरी : एसीसी विस्तारीकरण प्रोजेक्ट में इंटक से संबद्ध सीमेंट फैक्ट्री वर्क्स यूनियन के आह्वान पर 24 अक्टूबर से ठेका मजदूरों की होने वाली हड़ताल स्थगित हो गयी है। सीमेंट प्रबंधन ने ठेका मजदूरों के वेतन बढ़ोत्तरी, सेवा शर्तो में सुधार पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। तब हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यूनियन महामंत्री जयराम सिंह यादव ने बताया कि ठेका मजदूरों की हड़ताल को लेकर सीमेंट प्रबंधन और मेकेनली भारत प्रबंधन से वार्ता हुई। ठेका मजदूरों के बोनस पर प्रबंधन कानूनी पक्ष की जानकारी ले रहा है। निर्धारित वेतनमान के भुगतान तथा सेवा शर्तो में सुधार पर सहमति बन चुकी है। बस घोषणा होना बाकी है। इसलिए हड़ताल को स्थगित किया गया है।