Move to Jagran APP

भाजपा से नहीं बनी बात तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 04:42 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 10:35 PM (IST)
भाजपा से नहीं बनी बात तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

जागरण संवाददाता, धनबाद : झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। बिहार की तरह भाजपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की कोशिश की जाएगी लेकिन यदि बात नहीं बनी तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। यह कहना है केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का। वे रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अपनी पार्टी की जमीन तलाशने वे झारखंड के दौरे पर हैं।

loksabha election banner

कुशवाहा ने अपने पहले दौरे में ही अपनी पुरानी पार्टी जदयू को करारा झटका दिया है। जदयू के पूर्व जिालध्यक्ष अरविंद सिंह, राजेन्द्र राही, अब्दुल करीम अंसारी समेत करीब एक दर्जन से अधिक नेता उनकी पार्टी में शामिल हो गए। कुशवाहा ने जदयू के नेताओं को आमंत्रण देते हुए कहा कि जदयू के लोगों का असली घर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी है। जदयू पूरी तरह से रास्ते भटक गया है। व्यक्ति विशेष की जेब में पार्टी है। झारखंड में अपनी पार्टी के लिए बड़ी संभावना बताते हुए कहा कि सभी 81 सीट पर संगठन तैयार किया जा रहा है। इस बात से इंकार किया कि उनकी पार्टी के खड़े होने से भाजपा का वोट कटेगा। कहा कि वोट किसी पार्टी विशेष का नहीं होता है। अपने मंत्रालय की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंचायती संस्थाओं को अधिकार देना चाहती है लेकिन राज्य सरकारें कोताही बरतती है। संवैधानिक व्यवस्था ऐसी है कि केंद्र इस पर सलाह देने के अलावा कुछ कर नहीं सकता है। निर्णय राज्य सरकार को लेना पड़ता है। मनरेगा में भ्रष्टाचार की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि विजिलेंस मोनिटरिंग कमेटी की नियमित बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इलेक्ट्रानिक फंडिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। सभी मनरेगा मजदूरों को बैंक एकाउंट से जोड़ा जा रहा है। मजदूरों का पैसा अब मुखिया के खाते में नहीं बल्कि सीधे मजदूर के बैंक एकाउंट में जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक ललन पासवान, शंकर झा आजाद, मालती कुशवाहा, रुपेश कुमार, अरविंद सिंह, राजेश यादव, संजय कुशवाहा, सुमन पटेल आदि मौजूद थे।

--------------

इन्होंने थामा दामन : अरविंद सिंह, राजेन्द्र राही, अब्दुल करीम अंसारी, मनोज गुप्ता, प्रभाकर प्रसाद, उमेश गोस्वामी, गोपाल यादव, गणेश कुमार, इंद्रदेव पासवान, श्रीकांत पासवान, विनय सिन्हा, सुनील रजवार, सूरज यादव।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.