Move to Jagran APP

चुनाव बाद भी न समर्थन लेंगे न देंगे : बाबूलाल

जागरण संवाददाता, धनबाद : झाविमो ने गठबंधन का चैप्टर क्लोज कर दिया है। विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटो

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 04:42 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 09:04 PM (IST)
चुनाव बाद भी न समर्थन लेंगे न देंगे : बाबूलाल

जागरण संवाददाता, धनबाद : झाविमो ने गठबंधन का चैप्टर क्लोज कर दिया है। विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर लड़ेंगे। चुनाव बाद भी ना तो किसी पार्टी को समर्थन देंगे और ना ही किसी से समर्थन लेंगे। अपने बलबूते सरकार बनाएंगे। यह बातें झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी नें कहीं। वे रविवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

prime article banner

बाबूलाल ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि

हरियाणा में तीन दशक से क्रमश: इंडियन लोकदल व कांग्रेस तथा महाराष्ट्र में दो दशक से कांग्रेस व एनसीपी सत्ता पर काबिज थी। तीनों पार्टियों से वहां की जनता छुटकारा चाहती थी। विकल्प के रूप में उन्हें वहां भाजपा दिखी। इस कारण भाजपा को समर्थन दिया। उसी तरह झारखंड की जनता पिछले 14 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा, झामुमो व कांग्रेस से छुटकारा चाहती है। विकल्प के रूप में उन्हें झाविमो दिख रहा है। भय व भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड तथा कानून का शासन स्थापित करने के लिए जनता इस बार सत्ता झाविमो को सौंपने जा रही है।

झारखंड में सबसे अधिक समय छह साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अर्जुन मुंडा रहे। इसके बाद शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने मिलकर पांच साल तक शासन किया। कांग्रेस ने कभी मधु कोड़ा तो कभी हेमंत सोरेन के साथ मिलकर शासन किया। सभी ने झारखंड को लूटने का काम किया है। यदि उनकी सरकार बनी तो आयोग गठित कर इन नेताओं की संपत्ति की जांच कराएंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. सबा अहमद, केंद्रीय प्रवक्ता शकुंतला जायसवाल, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ए कुजुर, केंद्रीय सचिव रमेश राही, फातिमा अंसारी, शंभू सिंह, बिरेन्द्र हांसदा, राकेश सिंह, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.