एक नवंबर से विद्युत कर्मी करेंगे हड़ताल : रामकृष्णा
जासं, झरिया : झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने शनिवार को कहा क
By Edited By: Published: Sat, 18 Oct 2014 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 18 Oct 2014 10:39 PM (IST)
जासं, झरिया : झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के प्रदेश महामंत्री रामकृष्णा सिंह ने शनिवार को कहा कि एक पखवारा के अंदर विद्युत कर्मियों की 13 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एक नवंबर से मैनडैज कर्मी सहित पांच हजार विद्युत कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
पत्रकार वार्ता में महामंत्री ने कहा कि 17 जनवरी को एमडी एसएन वर्मा के साथ 15 सूत्री मांगों पर समझौता हुआ। उर्जामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने भी तीन माह में मांगों को पूरा करने की बात कही। नौ माह बीतने को हैं। मांगें पूरी नहीं हुई। 22 अक्टूबर से विद्युतकर्मी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें