Move to Jagran APP

विनोद बिहारी विवि के लिए धरना

By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 08:15 PM (IST)
विनोद बिहारी विवि के लिए धरना

जासं, धनबाद : विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की मांग को लेकर कुड़मी विकास छात्र मोर्चा ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में विनोद बाबू का योगदान अहम है। धनबाद में उनके नाम से विश्वविद्यालय बने। युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। धरना में कुड़मी विकास छात्र मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, जिला सचिव विनय महतो, राज किशोर महतो, निमाई महतो, निरंजन, अविनाश महतो,भीम महतो, शेखर महतो, नंद किशोर महतो, राजा महतो, विशेश्वर महतो, राजेश महतो, गंगाधर महतो, विपिन महतो, मुकेश महतो, आनंद महतो, बिरबल महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.