संजय अध्यक्ष, राजकुमार बने वरीय उपाध्यक्ष
- अझाप्राशिसं का जिला चुनाव संपन्न
जासं, धनबाद : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। कुल 250 मतदाताओं में से 235 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 97 मत पाकर संजय कुमार अध्यक्ष और सबसे अधिक 145 मत पाकर राजकुमार वर्मा उपाध्यक्ष चुने गए। एचई स्कूल में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक एचई स्कूल परिसर में गहमागहमी के बीच चुनाव हुआ। कुल 15 पदों के लिए 40 उम्मीदवार मैदान में थे।
-----------------
किसे कितने मत मिले
अध्यक्ष : संजय कुमार 97, सुनील भगत 91
वरीय उपाध्यक्ष : राजकुमार वर्मा 145, बिजेंद्र पांडे 108 व संजय कुमार 96
महासचिव : नंद किशोर सिंह 131, आदित्य कुमार तिवारी 57 व अनिल पासवान 41
संयुक्त सचिव : मदन मोहन महतो 123, रामस्वरूप प्रसाद 94 व शंभूशरण अंबष्ठ 88
संगठन सचिव : विनय रंजन तिवारी 104, त्रिभुवन चौधरी 96
कोषाध्यक्ष : अशोक कुमार 111, कृष्णा प्रसाद 49
उप-कोषाध्यक्ष : मो.कलीमुद्दीन
जिला प्रवक्ता : नीरज मिश्रा 130