Move to Jagran APP

दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 01:23 AM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 01:23 AM (IST)
दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

जागरण संवाददाता, धनबाद : सोमवार की रात दोनों रांगाटांड़ में एक साथ देखे गए। लोगों ने बताया कि दोनों दारू पीया करते थे। मंगलवार सुबह दोनों की लाशें अलग-अलग हालात में बरामद हुई। एक घर के बरामदे पर जंगले में अपनी लुंगी के फंदे से लटका मिला। दूसरा भी घर में ही मृत पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। दोनों मौत संदिग्ध हालात की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने एक का पोस्टमार्टम कराया जबकि दूसरे का बगैर पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला बेकारबांध ग्रेवाल कॉलोनी का है।

loksabha election banner

सुखवेंद्र सिंह (32) मूल रूप से वैशाली का रहने वाला था। यहां वह नीमकी का कारोबार करता था। पत्‍‌नी और बच्चे बिहार में रहते थे। भाई प्रेम सिंह के साथ यहां रहता था। प्रेम ने पुलिस को बयान दिया कि वह अलग काम करता था और होटल में ही खाता-पीता था। सुखवेंद्र सोमवार की रात दस बजे घर पहुंचा था। बरामदे में ही बिस्तर डाल कर सो गया। सुबह करीब 3 बजे उसने (प्रेम) देखा कि बरामदे के जंगले में सुखवेंद्र ने अपनी ही लुंगी से फांसी लगा ली है। वह पिछले 15 साल से यहां रह रहा था। इसी कॉलोनी में रहने वाले विनोद यादव उर्फ टेनी यादव की लाश भी उसके घर पर मिली। उसके सिर पर गहरी चोट थी। जमीन पर खून बिखरा पड़ा था। विनोद के भाई प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई टेंपो चलाता था। पत्‍‌नी और बाल-बच्चेदार था। रात में सोने के लिए छत पर चला गया था। उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया कि रात में शौच के लिए उठा होगा। इसी क्रम में गिर जाने से उसके माथे पर चोट लग गई। वहीं पर रात भर गिरा रह गया और काफी मात्रा में खून निकल जाने से उसकी मौत हो गई। विनोद की पत्‍‌नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों मामलों में घर वालों के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.