Move to Jagran APP

लूटने के लिए बना कांग्रेस-झामुमो गठबंधन

By Edited By: Published: Tue, 15 Apr 2014 04:17 AM (IST)Updated: Mon, 14 Apr 2014 09:12 PM (IST)
लूटने के लिए बना कांग्रेस-झामुमो गठबंधन

जागरण टीम धनबाद/पूर्वी टुंडी /कतरास /तोपचांची : कांग्रेस एवं झामुमो के बीच गठबंधन का आधार लूट है। दोनों ने लूटने के लिए गठबंधन किया है। कांग्रेस को देश लूटने एवं झामुमो को झारखंड लूटने की छूट पर ही दोनों पार्टियों ने गठबंधन किया है। इस कारण इस लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन को धूल चटाने की जरूरत है। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रवीन्द्र कुमार पांडेय के समर्थन में पूर्वी टुंडी के लटानी एवं तोपचांची के रंगडीह में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार राय ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

मुंडा ने चुटकी लेते हुए कहा कि

काग्रेस, झामुमो तथा झाविमो बिना दूल्हे के बारात लेकर घूम रहे हैं। पूछने पर बताता है कि दूल्हा पीछे है। वोट दीजिए बाद में सोचेंगे। चुनाव जीतने के बाद किसे प्रधानमंत्री बनाएंगे, इन्हें पता नहीं है। भाजपा ने चुनाव की घोषणा होने से पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा कर दी है। मुंडा ने कहा कि आज हिंदुस्तान कश्मीर को बचाने में लगा है। मोदी जब देश के प्रधानमंत्री होंगे तो पाकिस्तान को लाहौर बचाने में ताकत झोंकनी होगी।

कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की गंगोत्री है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने क्षेत्रीय दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये दल सौदा कर देश को लूटने का काम करती है।

लटानी की सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंजूर मंडल एवं संचालन विपिन कुमार दां ने किया। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, गोपाल पांडेय, रामपद कुमार, संजीव मिश्रा, राजेश सिंह समेत कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे। वहीं रंगडीह की सभा की अध्यक्षता तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष

अध्यक्ष गिरजा शंकर उपाध्याय ने की। इस मौके पर सुरेश बढ़ई, विकास चौबे, बच्चन सिह, नीलकंठ मंडल, गंगाधर साव, सोना साव, अनवर हयात, महिला नेत्री मधु यादव के अलावा रामप्रसाद महतो समेत कई नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.