दुबे बाबा के जयकारों से गूंजा सिरियां गांव
करौं (देवघर) : प्रखंड के सिरियां गांव में सोमवार को दुबे बाबा की वार्षिक पूजा हुई। दुबे ब
करौं (देवघर) : प्रखंड के सिरियां गांव में सोमवार को दुबे बाबा की वार्षिक पूजा हुई। दुबे बाबा के जयकारों से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना की। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में बाबा के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। मुख्य पूजा दोपहर बाद शुरू हुई। भागीरथ पांडेय, कन्हैया पांडेय, निमाई पांडेय, सतीश पांडेय आदि ब्राह्मणों ने बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। सिरियां, रान्हा, करौं, कमलकरडीह, गो¨वदपुर, दुबरा समेत अन्य गांव के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। हवन कार्य के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जानकारों का कहना है कि विषहरण दुबे बाबा की महिमा निराली है। बाबा के दरबार से आजतक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है। बाबा सबकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सुख-समृद्धि व विषैले जीवों से रक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष बाबा दुबे की वार्षिक पूजा की जाती है। पूजा को सफल बनाने में विष्णु चौधरी, परेश चौधरी, मधुसूदन चौधरी, युगल चौधरी, बूधन राय, गुही तूरी, बलराम चौधरी, व्यास चौधरी, मिथिलेश चौधरी, संजीव चौधरी ने सराहनीय योगदान दिया।