कुंडू बंगला में गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान
मधुपुर (देवघर) : बरसात के मौसम में सफाई उतनी ही जरुरी है जितना जीने के लिए स्वच्छ और त
मधुपुर (देवघर) : बरसात के मौसम में सफाई उतनी ही जरुरी है जितना जीने के लिए स्वच्छ और ताजा भोजन। ऐसा नहीं करने पर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा ही एक नजारा शहर के सबसे रिहाइशी मोहल्ले में शुमार कुंडू बंगला के वार्ड नंबर 17 में देखने को मिल रहा है। गंदगी के कारण यहां की स्थिति नारकीय बनी हुई है। लोग नप प्रशासन एवं वार्ड पार्षद की उदासीनता के कारण महीनों से मुख्य सड़क पर पसरी गंदगी से निकल रही बदबू से काफी परेशान हैं। आलम यह है कि लोगों को अपने नाक पर रूमाल रख कर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले लोग नगरपालिका को जमकर कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। साथ ही वार्ड पार्षद की भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कचरा के लिए नप द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर बनाए गए कूड़ेदान का भी अस्तित्व मिट गया है। नतीजन सड़क पर जहां-तहां कचरों का अंबार लगा है। लोगों की मानें तो महीनों से कचरे की सफाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लाखों की फॉ¨गग मशीन नप कार्यालय में शोभा की वस्तु बनी हुई है। लोगों का कहना है कि 108 साल पुराना नगरपालिका की सूरत देख कर ऐसा लगता है कि इस शहर को गंदगी का शहर कहे तो गलती नहीं होगी। वहीं सड़क किनारे बनी नालियां भी कचरे से भर गई। जिस कारण हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर नालियों का पानी जमा हो जाता है। यही हाल शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं वार्डो में मिनी मास्क लाइट एवं सोडियम लाइट की है। शहर में लगा अधिकांश लाइट खराब हो चुकी है। जबकि इसके रख रखाव पर हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं। लोगों ने नप अध्यक्ष संजय यादव एवं अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कुंदन कुमार से अभिलंब इस समस्या के समाधान की मांग की है।