उपायुक्त ने दिखाई टॉयलेट एक प्रेम कथा
देवघर : खुले में शौच से मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर जन जन को इससे जोड़ने, उनके ब
देवघर : खुले में शौच से मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर जन जन को इससे जोड़ने, उनके बीच इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर पहले जनप्रतिनिधियों को जागरूक करने के मकसद से उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने एक पहल करते हुए बुधवार को सभी 194 पंचायत के मुखिया एवं निगम के वार्ड सदस्यों के साथ आइलैक्स में टॉयलेट एक प्रेमकथा देखी। कहा कि खुले में शौच से मुक्त के लिए यह प्रयास किया गया है। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जाकर इसका अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को जोड़ेंगे तभी यह अभियान गति लेगा। पहली कड़ी में मुखिया एवं निगम के वार्ड सदस्यों को यह फिल्म दिखायी गयी है। डीडीसी जनमेजय ठाकुर, सीईओ संजय कुमार ¨सह, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी राजेश रंजन समेत कई पदाधिकारियों ने फिल्म का आनंद लिया।