Move to Jagran APP

योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करें

मधुपुर (देवघर) : भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में रविवार को संगठन

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 12:22 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 12:22 AM (IST)
योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करें
योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करें

मधुपुर (देवघर) : भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष मालती देवी की अध्यक्षता में रविवार को संगठन की बैठक हुई। जिसमें नगर के सभी 22 वार्डो में नगर वार्ड प्रभारी मनोनीत करने को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि महिला संगठन को मजबूत एवं विस्तार करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रही योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भाजपा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ उठाने की जरूरत है। उन्होंने नगर वार्ड प्रभारी की सूची जारी करते हुए बताया कि सभी 22 वार्ड में नगर प्रभारी मनोनीत कर दिए गए हैं। जिसमें वार्ड एक में रीना देवी, वार्ड 2 में सुनीता जायसवाल, वार्ड 3 किरन गुप्ता, वार्ड 4 सपना विश्वकर्मा, वार्ड 5 रेखा अग्रवाल, वार्ड 6 लक्ष्मी देवी, वार्ड 7 मिली चौधरी, वार्ड 28 मालती देवी, वार्ड 9 सविता देवी, वार्ड 10 सुचिता घोष, वार्ड 11 पुष्पा कर्ण, वार्ड 12 जानकी देवी, वार्ड 13 देवंती देवी, वार्ड 14 चंपा देवी, वार्ड 15 नीलम गुप्ता, वार्ड 16 तथा 17 भारती घोष, वार्ड 18 मंजू देवी, वार्ड 19 शांति देवी, वार्ड 20 आशा देवी, वार्ड 21 गीता देवी एवं वार्ड 22 में सोमा देवी को वार्ड प्रभारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.