स्टोव फटने से युवक झुलसा, मौत
देवघर : सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खरना निवासी शिवाकांत यादव की मौत झुलसने से हो गई। गुरुवार को यु
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)
देवघर : सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत खरना निवासी शिवाकांत यादव की मौत झुलसने से हो गई। गुरुवार को युवक स्टोव फटने से गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां युवक की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया था। बाहर ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चाय बनाने के दौरान स्टोव फट गया। इस कारण वह झुलसकर घायल हो गया। हालांकि युवक की हालत को देखते हुए आशंका व्यक्त की जा रही है कि खुद पर किरासन तेल डालकर आग लगा लिया होगा। घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें