स्थापना दिवस पर याद किए गए वीर सपूत
चितरा: स्थानीय कार्यालय में गुरूवार को आजसू समर्थकों ने पार्टी का 31 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवस
चितरा: स्थानीय कार्यालय में गुरूवार को आजसू समर्थकों ने पार्टी का 31 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर झारखंड के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम का आगाज संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेदकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया गया। दल के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार महतो ने बताया कि केंद्रीय समिति के निर्णय के आलोक में उनका दल स्थापना दिवस को शहादत दिवस के रूप में मना रहा है। कहा कि झारखंड के सपूतों को हम तहे दिल से नमन करते हैं। उनकी शहादत के बदौलत हमारा वजूद सुरक्षित है। हमारी जमीन जायदाद आदि हमारे पास है तो उसका एक मात्र श्रेय वीर सिदो-कान्हू को जाता है। उनकी शहादत के कारण संतालपरगना काश्तकारी अधिनियम संताल परगना प्रमंडल में लागू हुआ।
उल्लेखनीय है कि आजसू स्थापना के साथ ही इसे शहादत दिवस के रूप में मना रहा है। केंद्रीय समिति सदस्य हरिकिशोर कोल, कृष्णा महतो, देवघर जिला कार्यकारी उपाध्यक्ष दीपक ¨सह, सारठ प्रखंड अध्यक्ष बप्पी कोल, पालोजारी प्रखंड अध्यक्ष बाबू कुमार महतो ने इसके पूर्व भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। मौके पर ओमप्रकाश महतो, निरंजन महतो, आदर्श कुमार दास, लक्ष्मण दास, शंकर मल्लिक व अन्य मौजूद थे।