साइबर अपराध में सारठ से युवक गिरफ्तार
सारठ (देवघर) : डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कोलकाता की पुलिस ने सोमवार देर रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से सा
सारठ (देवघर) : डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कोलकाता की पुलिस ने सोमवार देर रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से सारठ शांति चौक स्थित एक सैलून से साइबर आरोपी रंजीत ठाकुर पिता उमेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सारवां थाना का रहने वाला है। लेकिन वह सारठ थाना के महापुर गांव में अपने मामा के घर पर रहकर सैलून में काम करता है और साइबर मामले में लिप्त है। उसके पास से मोबाइल व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। कोलकाता से आये एसआई प्रीतम कुमार विश्वास ने बताया कि आरोपी को मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ कोलकाता ले गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के खाते से भी इस गिरोह ने बैंक अधिकारी बनकर फरवरी 2017 में 1.11 लाख की ठगी कर लिया था। इस मामले में भी रंजीत की संलिप्तता पाई गई है।