जाली कागजात बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास
देवघर : जाली कागजात बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में एक मामला दर्ज किय
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 06:27 PM (IST)
देवघर : जाली कागजात बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। मामला स्टेशन रोड निवासी मीरा देवी ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि श्यामगंज मौजा में उनकी एक निबंधित जमीन है। जमीन पर मकान भी बना हुआ है। उस मकान में सुरेश प्रसाद अग्रवाल, अनिता देवी व चंदन अग्रवाल किराए पर रहे रहे थे। बाद में उन्हें घर खाली करने को कहा तो वे इन्कार करने लगे। फिर उन लोगों ने जाली कागजात बनाकर जमीन पर अपना दावा कर दिया। उन लोगों ने एक लाख रुपया रंगदारी मांगा व नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें