Move to Jagran APP

विकासपीडिया से होगा समावेशी विकास

देवघर : ई-गवर्नेस एवं विकासपीडिया की जानकारी के लिए विकास भवन के सभागार में कार्यशाला लगी। इसमें जिल

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Jun 2017 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 09:12 PM (IST)
विकासपीडिया से होगा समावेशी विकास
विकासपीडिया से होगा समावेशी विकास

देवघर : ई-गवर्नेस एवं विकासपीडिया की जानकारी के लिए विकास भवन के सभागार में कार्यशाला लगी। इसमें जिला के कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा तथा ई-गवर्नेस क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। विकासपीडिया के लिए रांची से आई रिसोर्सपर्सन पुष्पा उरांव तथा ई-गवर्नेस के लिए श्रुति सहाय ने लोगों को जानकारी दी।

loksabha election banner

विकासपीडिया भारत सरकार द्वारा तैयार पोर्टल है। इसमें तत्काल कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ऊर्जा तथा ई-शासन से संबंधित जानकारियों को संग्रहित किया गया है। विकासपीडिया का पोर्टल विभिन्न भाषाओं में तैयार नॉलेज पोर्टल है। इसका मकसद देश में समावेशी समाजिक विकास के लक्ष्यों को पूरा करना है। यह सूचना और संचार हेतु प्रौद्योगिकी के माध्यम से ज्ञान को साझा करने हेतु सरकारी, गैर सरकारी और निजी क्षेत्रों को प्रेरित करता है।

यह पोर्टल समाजिक विकास में पिछड़े क्षेत्रों को महत्व देते हुए वांछित सामाजिक विकास की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उत्तरदायी और विश्वसनीय उत्पादों और सेवाओं की स्थानीय भाषाओं में जानकारी प्रदान करता है। साथ हीं सहयोगात्मक विषय सामग्री की रचना और सूचना प्रसार करने वाले एक सहयोगी व्यापार मंडल की रूप-रेखा भी प्रस्तुत करता है।

यह इंटरनेट से जुड़े संस्थानों को संसाधनों के संबंध में सूचना और जानकारी साझा करने के लिए मंच प्रदान करता है। यह विषय वस्तु और सेवाओं के प्रचार के लिए स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए हितधारकों के बीच लाभकारी साझेदारी कराता है। यह समान प्रकृति वाले पोर्टल के साथ-साथ विविध हितधारकों और प्रसार मीडिया के बीच सहयोगी आदान-प्रदान का वातावरण प्रस्तुत करता है। कृषि के क्षेत्र में मुख्य रूप से कृषि साख, नीतिगत योजनाएं, अत्याधुनिक विधियां पशुपालन और मत्स्य पालन, मौसम और बाजार की जानकारी तथा किसी भी संस्थानों के डाटाबेस के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध कराता है।

रोहिणी के उन्नत किसान दशरथ कापरी के कृषि संबंधी कार्यों को इस पोर्टल में शामिल करने का निर्णय लिया गया। समाज कल्याण अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, कल्याण, वित्त समावेशन, गरीबी उन्मूलन, निश्शक्तों के सशक्तिकरण तथा आपदा प्रबंधन आदि से संबंधित जानकारियां उपलब्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.