चीन से व्यापारिक संबंध नहीं रखे भारत
देवघर : चीन से व्यापारिक संबंध नहीं रखने व उनके उत्पाद का विरोध करने का एक संयुक्त अभियान पूरे देश म
देवघर : चीन से व्यापारिक संबंध नहीं रखने व उनके उत्पाद का विरोध करने का एक संयुक्त अभियान पूरे देश में स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले चल रहा है। देवघर में अब तक 57,750 लोगों ने इसके समर्थन में अपना हस्ताक्षर किया है। लोगों की जनभावना व उनके हस्ताक्षरयुक्त एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया। सबसे अधिक देवघर के 15,560 लोगों ने विरोध जताया है। मोहनपुर से 5000, मधुपुर 5760 मारगोमुंडा 4800 सोनारायठाढ़ी 3400 देवीपुर 2855 मधुपुर ग्रामीण 3700 सारठ 4155 जसीडीह नगर 2500 पालोजोरी 3550 एवं सारवां के 2530 लोगों ने समर्थन किया। संयोजक मनोज कुमार ¨सह के नेतृत्व में एक रैली भी निकाली गई जो टावर चौक से समाहरणालय तक का सफर तय किया। रीता चौरसिया, ममता गुप्ता, पवन कुमार टमकोरिया, बाबू सोना श्रृंगारी, चंद्रशेखर खवाड़े, मिथिलेश वाजपेयी, विक्रम ¨सह, कृष्ण्कांत राय, अनिल झा, आशिष दुबे, सौरभ सुमन, सूरज झा, सहदेव पोद्दार एवं जिवेश ¨सह ने मुख्य रूप से इसमें भाग लिया। पीएम से मांग किया गया कि चीन से किसी भी प्रकार का व्यापारिक संबंध नहीं रखा जाए।