ऑटो की टक्कर से तीन घायल
मोहनपुर : देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क मार्ग स्थित चोपमोड़ पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ऑटो के धक्के से ती
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 08:50 PM (IST)
मोहनपुर : देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क मार्ग स्थित चोपमोड़ पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ऑटो के धक्के से तीन मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोड्डा से देवघर जा रहे थे। इसी दौरान चोपामोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना की जानकारी घायल के परिजनों को भी दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें