Move to Jagran APP

हर क्षेत्र में बच्चियां लहरा रहीं परचम

करौं (देवघर): विद्यालय चलें चलाएं अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 05:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 05:50 PM (IST)
हर क्षेत्र में बच्चियां लहरा रहीं परचम
हर क्षेत्र में बच्चियां लहरा रहीं परचम

करौं (देवघर): विद्यालय चलें चलाएं अभियान के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में शनिवार को पहले पढ़ाई फिर विदाई कार्यक्रम हुआ। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक शशि कुमार मिश्र, बीईईओ देवेंद्र राय, वार्डन चैताली नंदन ने बा की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि देश वीरांगनाओं से भरा है। हरेक क्षेत्र में लड़कियां सफलता का परचम लहरा रही है। ओलंपिक में पदक जीतकर देश की बेटी ने ही भारत की लाज बचाई। अभिभावक बच्चियों को अच्छे घर में शादी के लिए पढ़ाई करवाते हैं, जबकि करियर बनाने के पढ़ाई जरूरी है। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां किसी मामले में बेटों से कम नहीं है। उन्होंने बच्चियों से लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने के लिए कहा। इस क्रम में छात्राओं ने बाल विवाह पर आधारित लघु नाटक पेश किया। इसकी काफी सराहना की गई। इस अवसर पर विप्रस के अध्यक्ष राजेंद्र दास, करौं के श्यामू बाउरी, रहीम अंसारी, जमशेद अंसारी, रामनंदन मंडल, मुन्नी यादव, मंदाकिनी हेम्ब्रम, उज्ववला कुमारी, राजीव, रजनी, लेखापाल सरोज सिन्हा आदि उपस्थित थे।

उवि में चार कमरे बनाने का प्रस्ताव

माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक शशि कुमार मिश्र ने बताया कि रानी मंदाकिनी व प्रोजेक्ट कन्या में चार- चार कमरे बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने दोनों विद्यालय जाकर कमरे की स्थिति का जायजा लिया। प्रोजेक्ट कन्या उवि की स्थिति काफी दयनीय है। यह कभी जमींदोज हो सकता है। जबकि रानी मंदाकिनी उच्च विद्यालय में कमरे की घोर कमी है। मौके पर एसएसए के सहायक अभियंता मनीष मोहन, कनीय अभियंता मो. परवेज उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.