कुआं में डूबकर किशोरी की मौत
जागरण संवाददाता, देवघर : देवीपुर थाना अंतर्गत जमुनिया गांव निवासी एक किशोरी की शुक्रवार को कुआं में
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 01:00 AM (IST)
जागरण संवाददाता, देवघर : देवीपुर थाना अंतर्गत जमुनिया गांव निवासी एक किशोरी की शुक्रवार को कुआं में डूबकर मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि 17 वर्षीय काजल कुमारी घर के पास के एक कुआं पर पानी भरने गई थी। पांव फिसल गया और कुआं में गिर पड़ी। इससे पहले की उसे बाहर निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को कुआं से बाहर निकाला गया। घटना के परिवार के लोग स्तब्ध हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें