विद्यालय का लिया जायजा
मोहनपुर (देवघर) : बीआरपी गणेश गौतम ने शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोरई का औचक
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 05:51 PM (IST)
मोहनपुर (देवघर) : बीआरपी गणेश गौतम ने शुक्रवार को प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गोरई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बन रहे एमडीएम की भी जांच की। मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिए जाने पर अध्यक्ष व सचिव को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्रतिदिन मध्याह्न भोजन चालू रखने और मेन्यू के अनुसार भोजन देने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालय में अगर मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया गया तो अध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इसकी निगरानी मुखिया को करने को कहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें