बच्चों को पोशाक देकर किया प्रोत्साहित
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : प्रखंड की जरका टु पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में 170 छात्र-छात
सोनारायठाढ़ी (देवघर) : प्रखंड की जरका टु पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में 170 छात्र-छात्राओं के बीच प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय ने पोशाक वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सुदूर गांव के स्कूलो में गुणवत्तपूर्ण शिक्षा देने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार भोजन, साइकिल, छात्रवृत्ति, किताब और निश्शुल्क पोशाक दे रही है। बच्चों से इन सारी सुविधाओं का लाभ लेने को कहा। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की । साथ ही बच्चों को पूरी मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। मौके पर विद्यालय के सचिव दीपक आनंद, पंसस विजय पासवान, वार्ड सदस्य बासुदेव मरांडी, विप्रस के अध्यक्ष लालमोहन हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष जमीला बीबी, सदस्य मुख्तार अंसारी, गोर्वधन मंडल, बरियार हेम्ब्रम, सबोरी मुर्मू आदि उपस्थित थे।