देवघर महाविद्यालय में होगी बीएड की पढ़ाई
देवघर : आने वाले दिनों में सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत देवघर महाविद्यालय में भी बीएड की पढ़ाई
देवघर : आने वाले दिनों में सिदो कान्हू मुर्मू विवि के अंगीभूत देवघर महाविद्यालय में भी बीएड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विवि के तहत एएस महाविद्यालय व डिपसर कॉलेज में बीएड की पढ़ाई हो रही है। देवघर महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई शुरू होने के बाद छात्र-छात्राओं को एक और विकल्प मिल जाएगा। इससे सीटों की कमी भी दूर होगी। हालांकि इसमें थोड़ा विलंब है।
इस संबंध में महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने कहा कि बीएड के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विवि से एनओसी मिल गया है। एनओसी के बाद एनसीईआरटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है, जो अभी बंद है। इसमें थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बीएड की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय के पास आधारभूत संरचना मौजूद है। इसलिए काफी हद तक संभावना है कि जल्द ही यहां भी बीएड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।