मानदेय के लिए कृषक मित्रों का प्रदर्शन 15 को
सारठ (देवघर) : स्थानीय डाक बंगला परिसर में शनिवार को झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ की बैठक हुई। जि
सारठ (देवघर) : स्थानीय डाक बंगला परिसर में शनिवार को झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष काशी मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषक मित्रों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां का दुर्भाग्य है कि कृषि कार्य को बढ़ावा देते हुए आधुनिक कृषि पद्धति से किसानों को प्रेरित करने समेत विभिन्न कार्य करने वाले कृषक मित्र आज खुद भुखमरी के कगार पर हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि कृषक मित्रों का मानदेय शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा, लेकिन सरकार ने अबतक अपना वादा पूरा नहीं किया। बैठक के दौरान कृषक मित्रों ने सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 15 अप्रैल को रांची के मोहराबादी मैदान में आयोजित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में प्रखंड के सभी कृषक मित्रों ने भाग लेने का निर्णय लिया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद ¨सह, वशिष्ठ मिश्रा, अंबिका ¨सह, दिलीप पांडेय, हेमकांत झा, भैरों ¨सह, अवध विहारी ¨सह, दशरथ पांडेय, पिताम्बर तिवारी, अशोक झा, जवाहर चौधरी, सरन ¨सह, कृष्णा शर्मा, संतोष महरा, दामोदर पंडित, धर्मेद्र कुमार, गंभीर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।