जलसंकट दूर करने को विभाग तैयार
देवघर : गर्मी की दस्तक से सरकार गंभीर हो गयी है। देवघर, जामताड़ा एवं गोड्डा में 670 नये चापाकल आवश्यक
देवघर : गर्मी की दस्तक से सरकार गंभीर हो गयी है। देवघर, जामताड़ा एवं गोड्डा में 670 नये चापाकल आवश्यकतानुसार लगाए जाएंगे। वैसे चापाकल जिनका राइजर पाइप सड़ गया है सूची तैयार कर उसे बदला जाएगा। आबादी के हिसाब से इसे चिन्हित करने को कहा गया है। 1943 चापाकल को इस मद से मरम्मत कर देना है। देवघर अंचल के अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रघुनंदन शर्मा ने शनिवार को परिसदन में तीन जिला के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की।
अधीक्षण अभियंता ने कहा कि एक लक्ष्य तय कर दिया गया है। नए चापाकल उन टोलों में लगाए जाएंगे जहां अभी चापाकल नहीं है। वहां के लोगों को पानी के लिए दूर जाना होता है। यह प्राथमिकता व आवश्यकता के अनुरूप किया जाना है। इसमें किसी भी माननीय की अनुशंसा की जरूरत नहीं है। आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं स्कूल में चापाकल की मरम्मत करने को कहा गया है। हर प्रखंड में एक नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं, उन्हें प्रखंड में ही आवासन करने का निर्देश दिया गया है। अगले सप्ताह से युद्धस्तर पर यह कार्य आरंभ हो जाएगा। वाहन के साथ गैंग को रखा गया है जो सूचना मिलते ही शिकायत का निपटारा करने कूच कर जाएंगे।
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
शिकायत की सूचना एकत्रित करने के लिए प्रखंड व जिला में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अधिकारियों का मोबाइल समूह बनाया जा रहा है। इससे कार्य की मानीट¨रग होगी। शिकायत के लिए एक रजिस्टर प्रखंड मुख्यालय में रखा गया है। 24 घंटा में शिकायतों का निपटारा करने की पाबंदी है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि यदि किसी कारण से चौबीस घंटे में शिकायत का निपटारा नहीं हो सकता तो शिकायतकर्ता को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि उसे तसल्ली हो कि उसकी बात सुनी गयी है। बैठक में कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन, प्रदीप कुमार चौधरी, साधु शरण, शिवनाथ ¨सह गंजू, जिला समन्वयक सुजीत त्रिवेदी एवं पंकज भूषण उपस्थित थे।