पागलबाबा आश्रम की स्वर्ण जयंती पर निकली शोभायात्रा
जसीडीह (देवघर) : जसीडीह स्थित श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर रविवार को विशाल
जसीडीह (देवघर) : जसीडीह स्थित श्रीलीलानंद पागलबाबा आश्रम के स्वर्ण जयंती महोत्सव पर रविवार को विशाल शोभायात्रा आश्रम से बाबा मंदिर तक निकाली गई। देश के कई प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने इसमें हिस्सा लिया। शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद एसपी ए विजयलक्ष्मी ने कहा कि बाबा के आगमन से क्षेत्र के गरीबों को काफी मदद मिला है। इन्होंने शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कई काम किये। बाबा के बताए मार्गो पर चल कर ही देश से गरीबी को मिटाया जा सकता है।
जानकारी हो कि बैंड बाजा के साथ निकली झांकी के दर्शन के लिए उप महापौर नीतू देवी वार्ड पार्षद कन्हैया दुबे, रीता चौरसिया समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंचे। जानकारी के अनुसार पागलबाबा जसीडीह में वर्ष 1967 में आए थे। उन्होंने क्षेत्र की गरीबी और अशिक्षा को देखकर लोगों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में कई प्रकार का काम करना शुरू कर दिया, जो आज भी यहां हो रहा है। महोत्सव को लेकर आश्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध गायक राजू मेहरा, मनोज अजीत ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।