अनिल बने संत मेरी चर्च के फादर
देवघर : एल मुर्मू के बामदा चले जाने के बाद रविवार को अनिल कुमार मरांडी को संत मेरी चर्च देवघर के फाद
By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 09:51 PM (IST)
देवघर : एल मुर्मू के बामदा चले जाने के बाद रविवार को अनिल कुमार मरांडी को संत मेरी चर्च देवघर के फादर की जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से नीतिगत विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी।
अवैध रूप से चर्च की जमीन पर कब्जा करने वालों का भी पर्दाफाश किया जाएगा तथा चर्च की जमीन और कोई कब्जा नहीं हो इस दिशा में भी काम किया जाएगा। अररिया, फारबिसगंज के रहने वाले अनिल कुमार मरांडी ने वर्ष 2011 से चर्च से जुड़कर सेवा कार्य शुरू किया था। 23 अक्टूबर 2016 को उन्हें फादर की जिम्मेदारी और अब संत मेरी चर्च के फादर के तौर पर काम करेंगे। इस मौके पर फ्लोरा डेविड, श्रीति हांसदा, जैतून झा, मालती झा सहित अन्य अनुयायी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें