Move to Jagran APP

बैंक लूटकांड के मास्टर माइंड की तलाश

पेज तीन के लिए -झारखंड व बिहार पुलिस का संयुक्त छापेमारी अभियान जारी -देवघर व गिरिडीह पुलिस से

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 06:56 PM (IST)
बैंक लूटकांड के मास्टर माइंड की तलाश
बैंक लूटकांड के मास्टर माइंड की तलाश

पेज तीन के लिए

prime article banner

-झारखंड व बिहार पुलिस का संयुक्त छापेमारी अभियान जारी

-देवघर व गिरिडीह पुलिस से लिया गया फीडबैक

जागरण संवाददाता, देवघर : बैंक लूट कांडों में संदिग्धों की तलाश में बिहार व झारखंड पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बिहार पुलिस झारखंड पुलिस के संपर्क में है। देवघर व गिरिडीह पुलिस से भी फीडबैक लिया गया है। इस कांड के मास्टर माइंड सहित गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी मिल गई है। इस मामले में बांका जिले के चिरैया गांव निवासी एक सक्रिय अपराधी की भी तलाश की जा रही है। जानकारी हो कि यह गांव बिहार व झारखंड की सीमा से सटा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधी अभी झारखंड के किसी इलाके में छुपे हो सकते हैं। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए अपराधी अलग-अलग हो गए हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। तस्वीर के माध्यम से अपराधियों की पहचान भी हुई है लेकिन अभी वे सभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हालांकि पुलिस को उम्मीद है कि ये अपराधी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे। वहीं दस दिन में तीन बैंक लूट की घटनाओं को देखते हुए झारखंड के कई जिलों में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। आशंका है कि यह गिरोह फिर से किसी कांड को अंजाम दे सकता है। गिरोह के नक्सली लिंक की भी छानबीन की जा रही है। इस घटना में गिरिडीह व देवघर जिले से जुड़े अपराधियों के भी शामिल होने की आशंका है। मामलों में पुलिस छानबीन जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.